विदेश की खबरें | इजराइल में नेतन्याहू के नेतृत्व में कामकाज संभालेगी 37वीं सरकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इजराइल में बृहस्पतिवार को देश की 37वीं सरकार की ताजपोशी हो सकती है और बेंजामिन नेतन्याहू इस यहूदी राष्ट्र के प्रमुख बन सकते हैं।
यरूशलम, 29 दिसंबर इजराइल में बृहस्पतिवार को देश की 37वीं सरकार की ताजपोशी हो सकती है और बेंजामिन नेतन्याहू इस यहूदी राष्ट्र के प्रमुख बन सकते हैं।
इजराइल में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले 73 वर्षीय नेतन्याहू बृहस्पतिवार शाम में शपथ-ग्रहण कर सकते हैं। उन्होंने बुधवार को देश की संसद नेसेट में छह दलों के हस्ताक्षर वाले गठबंधन समझौतों को प्रस्तुत किया था।
नेतन्याहू को सदन के 120 सदस्यों में से 64 का समर्थन प्राप्त है जो सभी दक्षिणपंथी हैं।
गत एक नवंबर को हुए चुनाव में नेतन्याहू के नेतृत्व में दक्षिणपंथियों की अगली सरकार बनने के स्पष्ट जनादेश के बावजूद, गठबंधन सहयोगियों में अंतिम समय तक बातचीत चलती रही।
नेसेट ने गठबंधन के सहयोगी दलों द्वारा प्रस्तुत कानूनों को पारित किया और शास पार्टी के नेता आर्येह देरी के मंत्री बनने का रास्ता साफ किया जबकि वह पिछले दिनों एक मामले में दोषी ठहराये गये।
इस बीच फलीस्तीनी प्राधिकार (पीए) ने आगामी इजराइली सरकार के पश्चिमी तट पर बस्तियों का बिस्तार करने के एजेंडे की आलोचना की है और इसे ‘खतरनाक’ करार दिया है।
पीए अध्यक्ष महमूद अब्बास के प्रवक्ता नाबिल अबू रुदीनेह ने कहा, ‘‘ये दिशानिर्देश खतरनाक तरीके से टकराव बढ़ाने वाले हैं और इसका असर क्षेत्र पर दिखाई देगा।’’
यरूशल में नेसेट के बाहर सैकड़ों इजराइलियों ने नयी बनने जा रही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर नेतन्याहू ने संसद में शोर-शराबे के बीच संबोधन दिया और विपक्षी सदस्यों ने बार-बार उनके भाषण में टोका-टोकी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

