विदेश की खबरें | थर्मन षणमुगरत्नम विश्व राजनीति में दबदबा कायम करने वाले भारतीय मूल के नेताओं की सूची में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. थर्मन षणमुगरत्नम के सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही वह भारतीय मूल के उन नेताओं की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जो विश्व की महत्वपूर्ण राजधानियों में राजनीति पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, दो सितंबर थर्मन षणमुगरत्नम के सिंगापुर का राष्ट्रपति चुनाव जीतने के साथ ही वह भारतीय मूल के उन नेताओं की लंबी सूची में शामिल हो गए हैं जो विश्व की महत्वपूर्ण राजधानियों में राजनीति पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।

षणमुगरत्नम को शुक्रवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में 70.4 प्रतिशत वोट मिले।

प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने शनिवार को थर्मन को बधाई देते हुए कहा, सिंगापुर के लोगों ने निर्णायक अंतर से थर्मन षणमुगरत्नम को हमारा अगला राष्ट्रपति चुना है।

वह भारतीय मूल के कई उन नेताओं में से हैं जो वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक सेवा के उच्चतम स्तर तक पहुंचे हैं।

उनकी जीत दुनिया भर में भारतीयों के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है।

अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के बढ़ते प्रभाव को कमला हैरिस की सफलता में देखा जा सकता है जो देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।

वह 2017 से 2021 तक कैलिफोर्निया की सांसद रहीं। हैरिस ने 2011 से 2017 तक कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल के रूप में भी काम किया। उनका जन्म कैलिफोर्निया में भारतीय और जमैका माता-पिता के यहां हुआ था।

कैलिफोर्निया के एक प्रमुख राजनेता हरमीत ढिल्लों ने हाल ही में रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ा था।

निक्की हेली और विवेक रामास्वामी जैसे भारतीय मूल के नेताओं ने 2024 में व्हाइट हाउस के लिए अपनी दावेदारी पेश की है।

ऋषि सुनक पिछले साल ब्रिटेन के पहले भारतीय मूल के प्रधानमंत्री बने थे। वह 210 साल में इतिहास में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। वह ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री भी हैं।

आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर भी भारतीय मूल के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान