देश की खबरें | ठाणे पुलिस ने एमडी मादक पदार्थ बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय मेथामफेटामीन (एमडी) मादक पदार्थ निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ कर 1.14 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 30 अप्रैल ठाणे अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहे एक अंतरराज्यीय मेथामफेटामीन (एमडी) मादक पदार्थ निर्माण गिरोह का भंडाफोड़ कर 1.14 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। इस सिलसिले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपायुक्त अमरसिंह जाधव ने बताया कि 17 अप्रैल को ठाणे पुलिस के दो सिपाहियों को मुंब्रा इलाके की एक इमारत में मादक पदार्थ (एमडी) रखने वाले व्यक्ति की सूचना मिली थी।
छापेमारी में मथुरा निवासी देवेश कुमार रामकिसन शर्मा (32) को गिरफ्तार कर 336 ग्राम मेथामफेटामीन (कीमत 67.2 लाख रुपये) जब्त किया गया।
मुंब्रा पुलिस थाने में स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह नशीले पदार्थ अयोध्या के सोहावल निवासी कपड़ा व्यापारी मोहम्मद कय्यूम यूनुस हाशमी (45) द्वारा भेजा गया था, जो अपनी दुकान के पीछे अवैध मादक पदार्थ निर्माण इकाई चला रहा था।
जाधव ने बताया कि ठाणे पुलिस की टीम ने एसटीएफ, लखनऊ के सहयोग से 27 अप्रैल को परिसर पर छापा मारकर हाशमी को गिरफ्तार किया और निर्माण इकाई को ध्वस्त कर दिया।
अहमदाबाद का रहने वाला बेरोजगार एमएससी (रसायन) धारक बिचपिन बाबूलाल पटेल (49) को भी पकड़ा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि छापेमारी में 812 ग्राम अतिरिक्त एमडी (कीमत 1.62 करोड़ रुपये), कच्चा माल और रासायनिक उपकरण भी जब्त किए गए।
जाधव ने कहा, "कुल जब्ती में 2,30,49,600 रुपये मूल्य की 1.148 किलोग्राम एमडी शामिल है तथा तस्करी और वितरण नेटवर्क में अन्य लिंक का पता लगाने के लिए जांच जारी है।"
मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2025 01:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

