एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे के महापौर ने उल्लंघन करने वाले कोविड अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे शहर के महापौर नरेश म्हासके ने उन निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मंगलवार को अपील की जो कोविड-19 के इलाज के संबंध में नगर प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

देश की खबरें | ठाणे के महापौर ने उल्लंघन करने वाले कोविड अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 28 जुलाई ठाणे शहर के महापौर नरेश म्हासके ने उन निजी अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मंगलवार को अपील की जो कोविड-19 के इलाज के संबंध में नगर प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन कर रहे हैं।

ठाणे नगरपालिका आयुक्त डॉ विपिन शर्मा को लिखे एक पत्र में, महापौर ने कहा कि कई अस्पताल कोविड-19 मरीजों को भर्ती करने और उनका इलाज करने से पहले नागरिक युद्ध कक्ष को सूचित करने में विफल रहे हैं।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: कोरोना पॉजिटिव सीएम शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग, सेहत में हो रहा है सुधार.

उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में वैश्विक महामारी को रोकने के लिए उठाए गए कदमों और इसपर नजर रखना मुश्किल होगा।

इसके अलावा म्हासके ने आरोप लगाया कि कुछ अस्पताल भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा तय कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं कर रहे हैं और पात्र मरीजों को महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना का लाभ देने में भी विफल रहे हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र की सियासत में मची खलबली, बीजेपी शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने के लिए हुई तैयार.

इसी से जुड़ी एक अन्य घटना में, मीरा-भायंदर नगरपालिका ने कोविड-19 इलाज केंद्र के तौर पर निर्धारित एक निजी अस्पताल का वर्गीकरण रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने और मरीजों से अधिक पैसा वसूलने के आरोप में उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

इस बीच, ठाणे नगरपालिका को लिखे अलग-अलग पत्रों में, शिवसेना विधायक प्रताप सरनाइक और भाजपा नेता मिलिंद पाटनकर ने वैश्विक महामारी के दौरान ठाणे शहर में महात्मा ज्योतिबा फूले जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों का ब्योरा मांगा है।

इसके अलावा उन्होंने वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए नगर निकाय द्वारा अब तक खर्च किया गया पैसा और यह राशि किन स्रोतों से प्राप्त हुई है, इसकी जानकारी भी मांगी है।

ठाणे जिला परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहरी क्षेत्र कोविड-19 के बढ़ते मामलों से जूझ रहे हैं वहीं ग्रामीण इलाकों से अब तक 5,653 मामले सामने आए हैं।

उन्होंने कहा कि 5,653 मामलों में से 2,608 मामले भिवंडी से और 1,479 मामले कल्याण से सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से ग्रामीण ठाणे में कम से कम 137 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).