देश की खबरें | ठाणे : रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव होने के बाद आग लगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर मे स्थित एक घर में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे, नौ नवंबर महाराष्ट्र के ठाणे शहर मे स्थित एक घर में आग लगने से 43 वर्षीय एक व्यक्ति झुलस गया। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना घोड़बंदर रोड पर वाघबिल इलाके में 29 मंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित एक घर में बुधवार रात करीब 11 बजे हुई।
उन्होंने बताया कि सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था, जिसकी वजह से आग लगी।
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास में घर में रह रहे एक व्यक्ति के पैर में चोट लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की टीम मौके पर पहुचीं और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया।
अधिकारी ने बताया कि आग में रसोई का कुछ सामान जलकर नष्ट हो गया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने गैस सिलेंडर को घर से बाहर निकाल लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

