देश की खबरें | ठाणे: पांच मंजिला इमारत में लगी आग, 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत में आग लग जाने के बाद कुल 350 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 22 मार्च महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शुक्रवार तड़के पांच मंजिला एक इमारत में आग लग जाने के बाद कुल 350 लोगों को इमारत से सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा के शिवाजी नगर इलाके में स्थित अमन हाइट्स इमारत के विद्युत कक्ष में आग लगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि विद्युत कक्ष में रात करीब डेढ़ बजे आग लगी थी, जिससे बिजली के 109 मीटर नष्ट हो गए।

उन्होंने बताया कि रात के ढाई बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था।

बिजली के उपकरणों में आग लगने के कारण पूरी इमारत में घना काला धुंआ छा गया, जिससे घबराकर लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागे। तड़वी ने कहा कि इमारत से कुल 350 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

उन्होंने बताया कि निवासी करीब दो घंटे बाद अपने-अपने फ्लैट में लौटे।

तड़वी ने बताया कि एहतियात के तौर पर इमारत में बिजली की आपूर्ति रोक दी गई है और दिन के दौरान बिजली बहाल की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि आग लगने के सटीक कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू