देश की खबरें | ठाणे : युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आठ गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ठाणे, 15 जून महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 18 वर्षीय एक युवती को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में बुधवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें ज्यादातर कॉलेज के छात्र हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कल्याण संभाग के कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि एक महिला समेत आरोपी कुछ वीडियो का इस्तेमाल कर कथित तौर पर युवती को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि युवती ने दो दिन पहले डोंबिवली में इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवती ने अपने सुसाइड नोट में आरोपियों पर इस कदम को उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था।
अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2022 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

