देश की खबरें | ठाणे: ट्रांसपोर्टर से 22.5 लाख की ठगी के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ट्रांसपोर्टर से 22.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ठाणे, नौ मई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ट्रांसपोर्टर से 22.50 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
ट्रांसपोर्टर की फर्म में दोनों आरोपी परिचालन प्रबंधक और मालवहन प्रभारी के रूप में काम करते थे।
नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपियों ने कंपनी के ट्रक और ट्रेलर चालकों के मार्च के महीने से भुगतान के फर्जी विवरण बनाये और कथित तौर पर उन वाहन सफाईकर्मियों के नाम पर भुगतान लिया, जो ट्रांसपोर्टर के लिए काम नहीं करते थे।
मामले की जानकारी फर्म के खातों के निरीक्षण और ऑडिट के दौरान सामने आई।
पुलिस ने कहा कि बाद में दोनों आरोपी ठाणे में अपने आवास से भाग गए। वे आधिकारिक उपयोग के लिए दिए गए मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी साथ ले गए। दोनों ने ट्रांसपोर्टर से 22.50 लाख रुपये की ठगी की।
अधिकारी ने कहा कि परिवहन कंपनी के मालिक की शिकायत के बाद पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 408 (आपराधिक विश्वासघात), 379 (चोरी) और 34 (साझा मंशा से कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

