ठाणे, 16 फरवरी महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने रसायन की खेप में कथित हेरफेर की वजह से खेप भेजने वाले व्यक्ति को हुए 33 लाख रुपये के नुकसान के संबंध में एक मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
व्यापारी ने अक्टूबर 2023 से इस वर्ष जनवरी के बीच चीन से कुछ रसायन आयात कर महाराष्ट्र के अलग-अलग स्थानों और दूसरे राज्यों में भेजे थे।
हालांकि खेप को प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने खेप भेजने वाले व्यक्ति को सूचित किया कि रसायन के कुछ ड्रमों के साथ छेड़छाड़ की गयी है और मूल रसायन को अलग सामग्री के साथ बदला गया है।
अधिकारी ने बताया कि व्यापारी को इस हेरफेर से करीब 33.05 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
उन्होंने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर भिवंडी के नारपोली थाने में बृहस्पतिवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY