देश की खबरें | राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के साथ भविष्य के खाके पर चर्चा करेंगे ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भविष्य का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों से आनलाइन चर्चा करेंगे।

नयी दिल्ली, 19 सितंबर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भविष्य का खाका तैयार करने के लिए सोमवार को सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों से आनलाइन चर्चा करेंगे।

तोक्यो में हाल में संपन्न ओलंपिक और पैरालंपिक में देश की सफलता के बाद यह आनलाइन चर्चा होगी।

इस बातचीत के दौरान केंद्र सरकार के अहम कार्यक्रमों खेलो इंडिया और फिट इंडिया पर मुख्य रूप से चर्चा की जाएगी।

इस बातचीत के दौरान ठाकुर राज्यों से अपील करेंगे कि वे शारीरिक रूप से सक्षम और पैरा खिलाड़ियों के लिए ग्रामीण और शहरी स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करें और साथ ही जमीनी स्तर प्रतिभा की पहचान में अहम भूमिका निभाए।

स्कूल स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और भारतीय स्कूल खेल महासंघ (एसजीएफआई) के समर्थन पर भी चर्चा की जाएगी।

सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने के लिए कोष का पूल बनाने का अग्रह किया जाएगा जिसमें केद्र और राज्य सरकार दोनों कोष का योगदान देंगे।

फिलहाल 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 24 खेलों इंडिया राज्य सेंटर आफ एक्सीलेंस (केआईएससीई) जबकि देश के विभिन्न जिलों में 360 खेलो इंडिया केंद्र (केआईसी) खेले जा सकते हैं।

ठाकुर साथ ही राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से अपील करेंगे कि वे केआईएससीई, केआईसी और साथ ही अकादमियां खोलने के लिए प्रस्ताव भेजें जिससे कि देश में खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर