एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत की यात्रा पर आएंगे थाईलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा भारत की अपनी यात्रा के दौरान दो नवंबर को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।

देश की खबरें | भारत की यात्रा पर आएंगे थाईलैंड के विदेश मंत्री, जयशंकर से करेंगे मुलाकात

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस सांगियाम्पोंगसा भारत की अपनी यात्रा के दौरान दो नवंबर को अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।

विदेश मंत्रालय द्वारा साझा किए गए सांगियाम्पोंगसा के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, सांगियाम्पोंगसा के बृहस्पतिवार देर रात यहां पहुंचने और तीन नवंबर को प्रस्थान करने की उम्मीद है।

थाईलैंड के विदेश मंत्री का एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में कार्यक्रम होंगे जबकि दो नवंबर को वह साउथ ब्लॉक में विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे।

भारतीय विदेश मंत्री द्वारा आयोजित दूसरे ‘बिम्सटेक’ विदेश मंत्रियों के कार्यक्रम के लिए सांगियाम्पोंगसा भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर 11-13 जुलाई तक नयी दिल्ली में थे।

जयशंकर ने 12 जुलाई को सांगियाम्पोंगसा के साथ एक द्विपक्षीय बैठक की थी और उनके सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी की थी। बैठक के दौरान, दोनों मंत्रियों ने राजनीतिक आदान-प्रदान, रक्षा और सुरक्षा संबंधों, व्यापार और निवेश के अवसरों, संपर्क, विज्ञान और प्रौद्योगिकी सहयोग, स्वास्थ्य सहयोग, संस्कृति और लोगों के बीच संवाद समेत साझेदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की थी।

आसियान में थाईलैंड भारत का एक प्रमुख भागीदार है। भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति के साथ मेल खाती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारतीय विदेश मंत्री और थाईलैंड के विदेश मंत्री के बीच बातचीत ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने में योगदान दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2024 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).