तमिलनाडु के अस्पताल में भर्ती थाईलैंड के नागरिकों को मिली रोजा रखने की इजाजत
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि थाई नागरिकों ने रोजा रखने की इच्छा जताई जिसके बाद उनके लिए सुबह की सेहरी और शाम को इफ्तार आदि का इंतजाम किया गया है।
इरोड (तमिलनाडु), 26 अप्रैल वीजा नियमों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार और कोविड-19 के इलाज के लिए तमिलनाडु के एक अस्पताल में भर्ती थाईलैंड के छह नागरिकों को इच्छा जताने पर उनके वार्ड में ही रोजा रखने की इजाजत दी गई है।
अधिकारियों ने रविवार को बताया कि थाई नागरिकों ने रोजा रखने की इच्छा जताई जिसके बाद उनके लिए सुबह की सेहरी और शाम को इफ्तार आदि का इंतजाम किया गया है।
गौरतलब है कि भारत में रोजे 25 अप्रैल से शुरू हुए हैं।
अस्पताल प्रशासन के बताया कि सभी को खजूर और नोन्बू कांजी आदि दिया जा रहा है।
सभी विदेशी नागरिक जिले के पेरुनदुरई आईआरटी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।
इन सभी को वीजा नियमों का उल्लंघन कर धार्मिक उपदेश देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

