एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | थाईलैंड ओपन : श्रीकांत दूसरे दौर में, कश्यप पहले दौर के मुकाबले में बीच से ही हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के किदाम्बी श्रीकांत बुधवार को थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गये जबकि पारूपल्ली कश्यप पहले दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़कर फिटनेस कारणों से बाहर हो गए ।

खेल की खबरें | थाईलैंड ओपन : श्रीकांत दूसरे दौर में, कश्यप पहले दौर के मुकाबले में बीच से ही हटे

बैंकॉक, 13 जनवरी भारत के किदाम्बी श्रीकांत बुधवार को थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के पुरूष एकल के दूसरे दौर में पहुंच गये जबकि पारूपल्ली कश्यप पहले दौर का मुकाबला बीच में ही छोड़कर फिटनेस कारणों से बाहर हो गए ।

श्रीकांत ने हमवतन सौरभ वर्मा को 21-12 21-11 से हराने में महज 31 मिनट का समय लिया। वहीं पूर्व राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप उस समय तीसरे गेम में 8 . 14 से पीछे थे जब उनकी मांसपेशी में खिंचाव आ गया ।

कश्यप कनाडा के जासन एंथोनी हो शू से पहला गेम 9 . 21 से हार चुके थे लेकिन दूसरे गेम में 21 . 13 से वापसी की ।

पुरूष युगल में सात्विकसाइराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी ने एक गेम हारने के बाद वापसी करते हुए कोरिया के किम जि जुंग और ली योंग डाए को 19 . 21, 21 . 16, 21 . 14 से हराया ।

वहीं अर्जुन एम रामचंद्रन और ध्रुव कपिला को मलेशिया के ओंग यू सिन और टियो ई यि ने 13 . 21, 21 . 8, 24 . 22 से मात दी ।

मिश्रित युगल में एन सिक्की रेड्डी और सुमित रेड्डी बी भी पहले दौर में चुंग मैन तांग और योंग सुएत से से 20 . 22, 17 . 21 से हार गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).