विदेश की खबरें | विरोध-प्रदर्शनों को शांत करने के प्रयास में थाइलैंड सरकार ने आपातकाल निरस्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. थाईलैंड में बढ़ते विरोध प्रदर्शन पर नियंत्रण की कोशिशों के तहत पिछले सप्ताह सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को निरस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को आपातकाल निरस्त करने के संकेत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यह प्रभावी रुप से लागू कर दिया गया।

बैंकॉक, 22 अक्टूबर थाईलैंड में बढ़ते विरोध प्रदर्शन पर नियंत्रण की कोशिशों के तहत पिछले सप्ताह सरकार द्वारा घोषित आपातकाल को निरस्त कर दिया गया। प्रधानमंत्री द्वारा बुधवार को आपातकाल निरस्त करने के संकेत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को यह प्रभावी रुप से लागू कर दिया गया।

आपातकाल खत्म करने का यह आदेश बृहस्पतिवार को दोपहर से प्रभावी होगा और इसे सरकारी समाचार पत्र में प्रकाशित किया गया था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 4.11 करोड़ तक पहुंचे, 2.22 लाख से अधिक लोगों की हुई मौत.

प्रधान मंत्री प्रयुत चान-ओचा ने बुधवार रात को राष्ट्रीय टीवी पर लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों से राजनीतिक तनाव कम करने के लिए अपील की और आपातकालीन प्रतिबंधों को खत्म करने का वादा किया।

उनके संबोधन के दौरान प्रदर्शनकारी उनसे पद छोड़ने की मांग करते हुए उनके कार्यालय ‘गवर्नमेंट हाउस’ तक मार्च कर रहे थे। विरोध के दौरान गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों को रिहा करने की मांग भी की गई।

यह भी पढ़े | COVID19 Cases Update in Spain: स्पेन में कोरोना संक्रमितों का आकड़ा 10 लाख के पार, एक दिन में 156 संकर्मितों की हुई मौत.

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे तीन दिनों बाद फिर से विरोध-प्रदर्शन शुरु करेंगे।

प्रदर्शनकारी थाईलैंड के संवैधानिक राजतंत्र में सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था में उचित तरीके से काम नहीं करता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी