देश की खबरें | ठाकरे ने चक्रवात प्रभावित रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग का दौरा किया, फसल को हुए नुकसान का आकलन करने को कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कोंकण क्षेत्र में चक्रवात ताउते से बुरी तरह प्रभावित हुए रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा किया।
मुंबई, 21 मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कोंकण क्षेत्र में चक्रवात ताउते से बुरी तरह प्रभावित हुए रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने दोनों जिलों के प्रशासन को, चक्रवात ताउते की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आकलन दो दिनों में करने के आदेश दिए।
ठाकरे सुबह रत्नागिरि पहुंचे और चक्रवात की वजह से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए जिला प्राधिकारियों के साथ बैठकें की।
मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘मैंने कहा कि बागवानी और कृषि को हुए नुकसान का आकलन दो दिन में पूरा किया जाए। प्रक्रिया पूरी हो जाने और किस हद तक नुकसान हुआ है, इसका अनुमान लग जाने के बाद वित्तीय मदद देने के बारे में निर्णय किया जाएगा।’’
रत्नागिरि के बाद ठाकरे सिंधुदुर्ग जिला गए।
चक्रवात ने महाराष्ट्र के कई तटीय जिलों में भी तबाही मचाई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

