देश की खबरें | ठाकरे, मुंबई की महापौर ने आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई, 14 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ठाकरे और अन्य नेता सुबह मध्य मुंबई में स्थित भारतीय संविधान के निर्माता आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि गए तथा भारत के पहले कानून एवं न्याय मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के कारण लगाए लॉकडाउन के कारण जयंती समारोह सादगी से मनाया गया।

आंबेडकर जयंती के अवसर पर हर साल बड़ी संख्या में लोग चैत्य भूमि आते हैं।

नगर निकाय प्रशासन ने पिछले साल और इस साल लोगों से अपील की कि स्मारक पर एक बार में पांच से ज्यादा लोग एकत्रित न हों।

कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़ने पर महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को अगले 15 दिनों के लिए राज्य में लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदियां लगाने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान