देश की खबरें | ठाकरे गुट को शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने का कोई अधिकार नहीं है : शिंदे गुट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ठाणे के पूर्व महापौर और शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने मुंबई के शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली के वास्ते प्राधिकारियों से अनुमति मांगने के लिए उद्धव ठाकरे गुट की सोमवार को आलोचना की।

ठाणे (महाराष्ट्र), 29 अगस्त ठाणे के पूर्व महापौर और शिवसेना के एकनाथ शिंदे धड़े के प्रवक्ता नरेश म्हास्के ने मुंबई के शिवाजी पार्क में वार्षिक दशहरा रैली के वास्ते प्राधिकारियों से अनुमति मांगने के लिए उद्धव ठाकरे गुट की सोमवार को आलोचना की।

उन्होंने कहा कि ठाकरे गुट संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे के सिद्धांतों और विचारधारा को भूल गया है तथा उसे यह रैली करने का कोई अधिकार नहीं है।

शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली राज्य के प्रमुख राजनीतिक कार्यक्रमों में से एक है और इसे बाल ठाकरे के तेजतर्रार भाषणों के लिए जाना जाता है।

म्हास्के ने दावा किया, ‘‘उन्होंने (ठाकरे गुट) बालासाहेब ठाकरे की शिक्षाओं को पूरी तरह त्याग दिया है तो उन्हें अब दशहरा रैली करने का क्या अधिकार है? मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे की हिंदुत्व विचारधारा को आगे ले जा रहे हैं।’’

यह पूछने पर कि क्या शिंदे गुट शिवाजी पार्क में दशहरा रैली आयोजित करेगा, इस पर म्हास्के ने कहा कि मुख्यमंत्री यह फैसला लेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता चल जाएगा। यह हमारा अधिकार है।’’

इससे पहले, सोमवार को ठाकरे ने कहा था कि उनकी पार्टी वार्षिक रैली करेगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘शिवसैनिकों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों से शिवाजी पार्क आने की तैयारियां शुरू कर दी है। शिवसेना की वार्षिक रैली शिवतीर्थ में होगी।’’

गौरतलब है कि शिवसेना शिवाजी पार्क को ‘शिवतीर्थ’ कहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर