खेल की खबरें | तेवतिया का अर्धशतक बेकार, चंडीगढ़ ने हरियाणा को तीन विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राहुल तेवतिया ने भारतीय टीम में जगह बनाने का जश्न 39 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर मनाया लेकिन उनका यह प्रयास बेकार हो गया क्योंकि चंडीगढ़ ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ई के शुरूआती मुकाबले में हरियाणा पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

कोलकाता, 21 फरवरी राहुल तेवतिया ने भारतीय टीम में जगह बनाने का जश्न 39 गेंद में 73 रन की पारी खेलकर मनाया लेकिन उनका यह प्रयास बेकार हो गया क्योंकि चंडीगढ़ ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्राफी ग्रुप ई के शुरूआती मुकाबले में हरियाणा पर तीन विकेट से जीत दर्ज की।

तेवतिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के लिये भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में चुना गया था, उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान छह छक्के और चार चौके जमाये।

हरियाणा ने हिमांशु राणा के 102 रन (125 गेंद, 11 चौके और एक छक्का) और अरूण चापराणा के साथ पहले विकेट के लिये 115 रन की साझीदारी से अच्छी शुरूआत की।

लेकिन चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने उनका मध्यक्रम चरमरा दिया जिसके बाद हरियाणा ने तेवतिया की अर्धशतकीय पारी से 50 ओवर में नौ विकेट पर 299 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ ने कप्तान मनन वोहरा के शतक और अंकित कौशिक के अर्धशतक से तीन गेंद रहते जीत हासिल कर ली।

वोहरा ने 120 गेंद में नौ चौके और दो छक्के से 117 रन और कौशिक ने 66 गेंद में 78 रन बनाये।

एक अन्य मैच में बंगाल ने सेना पर 70 रन की जीत से ईडन गार्डन्स पर अपना अभियान शुरू किया।

सैयद मुश्ताक अली टी20 के ग्रुप चरण से बाहर होने वाली बंगाल ने कैफ अहमद (75 रन) और अनुष्टुप मजूमदार (58 रन) के अर्धशतकों से छह विकेट पर 315 रन बनाये।

इसके बाद गेंदबाजों की बदौलत सेना को 49.4 ओवर में 245 रन पर समेट दिया। बंगाल के तेज गेदबाजों की तिकड़ी ईशान पोरेल, मुकेश कुमार और आकाश दीप ने दो दो विकेट हासिल किये। बायें हाथ के स्पिनर शाहबाज अहमद को भी दो विकेट मिले।

वहीं सौराष्ट्र ने एक अन्य मैच में जम्मू कश्मीर को तीन विकेट से हरा दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\