जरुरी जानकारी | साल 2020 में 36 प्रतिशत बढ़ी टेस्ला की बिक्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने 2020 में 499,500 वाहनों की डिलिवरी की। इनमें अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 180,570 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और सेडान की डिलिवरी शामिल है।
कंपनी ने शनिवार को कहा कि उसने 2020 में 499,500 वाहनों की डिलिवरी की। इनमें अक्टूबर से दिसंबर के दौरान 180,570 स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) और सेडान की डिलिवरी शामिल है।
टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप शुरू होने से पहले 2020 में पांच लाख वाहनों की डिलिवरी का लक्ष्य रखा था। गर्मियों के दौरान कई सप्ताह तक अपने एकमात्र अमेरिकी एसेंबली संयंत्र के बंद रहने के बाद भी टेस्ला इस लक्ष्य पर टिकी रही। हालांकि अंतत: कंपनी इस लक्ष्य को नहीं पा सकी।
टेस्ला ने बताया कि साल के पहले नौ महीने के दौरान उसने दुनिया भर में 3,18,000 से अधिक वाहनों की डिलिवरी की। इनमें तीसरी तिमाही में 1,39,300 वाहनों की रिकॉर्ड डिलिवरी शामिल है।
कंपनी को साल भर में पांच लाख वाहनों की डिलिवरी का लक्ष्य पाने के लिये चौथी तिमाही में 1,81,650 वाहनों की डिलिवरी करने की जरूरत थी।
मस्क ने दिसंबर में कर्मचारियों को एक ईमेल भेज उनसे बची तिमाही में यथासंभव उत्पादन बढ़ाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी के कारखाने में जो कुछ भी बनता है, उसकी काफी मांग है। हालांकि बाद में कंपनी ने कैलिफोर्निया के फ्रेमाउंट में स्थित संयंत्र के कर्मचारियों से कहा कि 24 दिसंबर से 11 जनवरी के दौरान मॉडल एस और एक्स का उत्पादन बंद रहेगा। इससे पता चलता है कि कंपनी को ज्यादा मांग मॉडल 3 की छोटी कारों और मॉडल वाई के छोटे एसयूवी के लिये मिली।
मस्क ने मंगलवार को एक ट्वीट कर बिक्री को तेज करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि साल के अंतिम तीन दिन के दौरान जिन्हें टेस्ला के वाहनों की डिलिवरी मिलेगी, उन्हें कंपनी का पूरा स्वचालन फीचर तीन महीने के लिये मुफ्त में मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि कंपनी के स्वचालन विकल्प की कीमत 10 हजार डॉलर है। अभी कंपनी चुनिंदा ग्राहकों को स्वचालन वाला सॉफ्टवेयर मुहैया करा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2021 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

