एजेंसी न्यूज

Jammu-Kashmir: कश्मीर में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या की

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सागिर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि बाद में अस्पताल में अहमद की मौत हो गई.

Jammu-Kashmir: कश्मीर में आतंकवादियों ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या की
JK पुलिस (File Photo)

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kahsmir) के श्रीनगर (Srinagar) और पुलवामा (Pulwama) जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में आतंकवादियों (Terrorists) ने दो गैर स्थानीय लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस (Police) ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मूल रूप से बिहार (Bihar) के बांका जिले के रहने वाले अरविंद कुमार साह (Arvind Kumar Sah) (30 वर्षीय) को आतंकवादियों ने शनिवार शाम को श्रीनगर (Srinagar) में ईदगाह के पास पार्क के बाहर गोली मारी. उन्होंने बताया कि साह की मौके पर ही मौत हो गई. Jammu-Kashmir: आतंक पर बड़ा प्रहार, लश्कर का खूंखार आतंकी उमर मुश्ताक ढेर; 9 मुठभेड़ों में 13 दहशतगर्दों का खात्मा

अधिकारी ने बताया कि एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने पुलवामा जिले में उत्तर प्रदेश के मूल निवासी और पेशे से कारपेंटर सागिर अहमद को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बताया कि बाद में अस्पताल में अहमद की मौत हो गई.

उल्लेखनीय है कि ये हत्याएं ऐसे समय हुई हैं जब पुलिस ने दावा किया है कि उसने पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों की हत्या में शामिल तीन आतंकवादियों को गत 24 घंटे के भीतर मार गिराया है.

भाजपा ने इन हत्याओं की निंदा की है. पार्टी प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि दो गैर स्थानीय लोगों की हत्याएं निंदनीय और स्तब्ध करने वाली हैं. उन्होंने पुलिस से आह्वान किया कि वह हत्यारों को पकड़कर कड़ी सजा दिलाए.

पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी इन हत्याओं की निंदा की है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आज श्रीनगर में रेहड़ी लगाने वाले अरविंद कुमार की आतंकी हमले में मौत की कड़ी निंदा करता हूं. यह आम नागरिकों को निशाना बनाने का एक और मामला है. अरविंद कुमार श्रीनगर कमाई और अवसर की तलाश में आए थे और यह अफसोसनाक है कि उनकी हत्या कर दी गई.’’ पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने हमले को कायराना करार दिया. उन्होंने कहा, ‘‘पूरी तरह विशुद्ध आतंकवाद है. एक बार फिर ईदगाह में गैर स्थानीय रेहड़ी वाले की हत्या कर दी गई. कोई कितना कायरना हरकत कर सकता है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2021 09:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).