Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक सैन्य चौकी पर आतंकवादियों ने दागे ग्रेनेड
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर दो ग्रेनेड दागे जिनमें से केवल एक में विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ .
जम्मू, 4 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार तड़के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर दो ग्रेनेड दागे जिनमें से केवल एक में विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ .
उनके अनुसार सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाश अभियान शुरू किया है. अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट क्षेत्र में एक सैन्य शिविर के पीछे सैन्य चौकी पर आतंकवादियों ने दो ग्रेनेड दागे जिनमें एक फटा. बाद में तलाश अभियान के दौरान विशेषज्ञों ने दूसरे ग्रेनेड को निष्क्रिय कर दिया. यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को समय निकालकर बांग्लादेश भी जाना चाहिए, संभल में पूरी तरह से शांति है: आचार्य प्रमोद कृष्णम
उन्होंने बताया कि फटे हुए ग्रेनेड का सेफ्टी पिन सैन्य शिविर की चारदीवारी के समीप मिला. अधिकारियों के मुताबिक हमले के बाद आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए सेना और पुलिस ने इलाके में सघन तलाश अभियान शुरू किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2024 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

