एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों ने दो भारतीयों की हत्या की, एक अगवा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों ने दो भारतीयों की हत्या की, एक अगवा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

नियामी, 19 जुलाई दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया।’’

स्थानीय मीडिया के अनुसार, राजधानी नियामी से लगभग 130 किलोमीटर दूर डोसो में एक निर्माण स्थल की सुरक्षा कर रही सेना की एक टुकड़ी पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया।

भारतीय मिशन ने कहा कि वह मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर स्वदेश भेजने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहा है।

दूतावास अपहृत भारतीय की ‘‘सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित’’ करने के लिए भी काम कर रहा है।

मिशन ने पश्चिम अफ्रीकी देश में भारतीयों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Intern नेत्रपाल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).