Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
श्रीनगर, 12 दिसंबर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के अवंतीपोरा के बारगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया,इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं.
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई. मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. यह भी पढ़ें : Uttarakhand Assembly Elections: मुख्य मुकाबला कांग्रेस व भाजपा के बीच, आप, सपा, बसपा भी मैदान में
उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस आतंकवादी संगठन से जुड़ा था, इसका पता लगाया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 09:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

