देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी , बिहार के रहने वाले श्रमिक की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और बिहार के रहने वाले एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 17 सितंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी और बिहार के रहने वाले एक श्रमिक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शाम करीब छह बजकर पांच मिनट पर आंतकवादियों ने बंटो शर्मा नाम के पुलिसकर्मी पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि शर्मा को अस्पताल ले जाया गया ,लेकिन बाद में उनकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बाद में रात आठ बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने फिर से हमला किया और बिहार निवासी एक श्रमिक की हत्या कर दी, जिसकी पहचान शंकर चौधरी (35) के रूप में की गई। वह बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि चौधरी कुलगाम के डी एच पुरा इलाके के निहामा में एक ईंट भट्ठे में काम करता था।

अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now