एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चार महिला कार्यकर्ताओं की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह इलाका अफगानिस्तान सीमा से लगा है।

विदेश की खबरें | पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चार महिला कार्यकर्ताओं की हत्या की

यह इलाका अफगानिस्तान सीमा से लगा है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी इकबाल खान ने बताया कि हमला उत्तर वजीरिस्तान जिले के मीर अली कस्बे के पास इपी गांव में हुआ।

जिला पुलिस प्रमुख शफी उल्ला खान ने भी हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया है।

उन्होंने बताया कि हमलावर हमले को अंजाम देकर नजदीकी पहाड़ियों की ओर भाग गए और अब तक किसी ने घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित सबाउन पाकिस्तानी चैरिटी संगठन से जुड़ी थीं। यह संगठन कारोबार करने की इच्छुक महिलाओं को उनके घर जाकर प्रशिक्षण देता है और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करता है।

उन्होंने बताया कि महिला कार्यकर्ताएं मीर अली से खैबर पख्तूनख्वा के बन्नू कस्बा जा रही थी।

पुलिस का मानना है कि आतंकवादियों को महिलाओं के आने की पहले से सूचना थी और वे उनका इंतजार कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).