जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जिले में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फेंके ग्रेनेड, कुछ ही घंटो में हुए गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को दो आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा कर्मियों पर दो ग्रेनेड फेंके जाने के कुछ घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि ग्रेनेड फटे नहीं. प्रवक्ता के अनुसार इलाके को घेर लिया गया और सेल गांव में तलाशी के दौरान दुर्घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर संदिग्ध सफेद बाइक मिली.
श्रीनगर, 13 जुलाई: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा जिले में रविवार को दो आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा कर्मियों पर दो ग्रेनेड फेंके जाने के कुछ घंटे बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि ग्रेनेड फटे नहीं. उन्होंने कहा, "आज शाम करीब चार बजकर दस मिनट पर आतंकवादियों ने एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैल चरसू के समीप तैनात सुरक्षा बलों पर दो ग्रेनेड फेंके."
प्रवक्ता ने बताया कि बम निष्क्रिय दस्ते को बुलाया गया और दस्ता बड़ी सावधान से ग्रेनेड ले गया. पुलिस के अनुसार मामला दर्ज किया और जांच शुरू की गयी. जांच के दौरान सामने आया कि मोटरसाइकिल से आये दो व्यक्तियों ने ग्रेनेड फेंके थे और वे बड़ी तेजी से भाग रहे थे.
प्रवक्ता के अनुसार इलाके को घेर लिया गया और सेल गांव में तलाशी के दौरान दुर्घटनास्थल से महज 100 मीटर दूर संदिग्ध सफेद बाइक मिली. और तलाश करने पर दोनों आतंकवादी गिरफ्तार किये गये. उनके नाम क्रमश: उमर और जाहिद युसूफ पाला हैं और वे शोपियां के अलूरा क्षेत्र के बाशिंदे हैं. दोनों से पूछताछ चल रही है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

