देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़ के बाद मस्जिद में छिपा आतंकवादी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बाद कम से कम एक आतंकवादी के मस्जिद में छिपने की आशंका है जबकि पुलवामा जिले के त्राल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
श्रीनगर, नौ अप्रैल जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बाद कम से कम एक आतंकवादी के मस्जिद में छिपने की आशंका है जबकि पुलवामा जिले के त्राल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
पुलिस ने बताया कि शोपियां में यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी और अब यह गतिरोध में बदल गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं।
पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।”
इससे पहले के ट्वीट में पुलिस ने कहा था कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख को भी घेर लिया गया है।
इसमें कहा गया, “प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एजीयूएच का प्रमुख घिर गया है।”
पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 10:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

