एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला किया, बैंकों में आग लगायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्थानीय सरकारी प्रशासक जान मोहम्मद ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में हुए हमलों के दौरान हमलावरों ने आम नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई।

विदेश की खबरें | पाकिस्तान में आतंकवादियों ने पुलिस थाने पर हमला किया, बैंकों में आग लगायी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

स्थानीय सरकारी प्रशासक जान मोहम्मद ने बताया कि बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में हुए हमलों के दौरान हमलावरों ने आम नागरिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक लड़के की मौत हो गई।

मोहम्मद ने कहा कि सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुछ आतंकवादी भी मारे गए।

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने कहा कि हमलावरों की तलाश के लिए एक सुरक्षा अभियान शुरू कर दिया गया है।

अभी किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी या बीएलए पर शक है, जो अक्सर बलूचिस्तान तथा अन्य क्षेत्रों में सुरक्षाबलों तथा आम नागरिकों पर हमले करती है।

अमेरिका ने 2019 में बीएलए को आतंकवादी संगठन घोषित किया था।

बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववादी समूहों की हिंसा का केंद्र रहा है, जो केंद्रीय सरकार से आजादी की मांग कर रहे हैं। यह प्रांत पाकिस्तानी तालिबान और इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े आतंकवादियों का गढ़ भी माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 05:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).