एजेंसी न्यूज

अफगानिस्तान में अस्पताल पर आतंकवादियों ने किया हमला, 14 की मौत

इससे पहले दिन में हिंसा की आंच ने काबुल से आगे भी अन्य स्थानों को अपनी चपेट में ले लिया । इस्लामिक स्टेट के प्रभुत्व वाले नानगरहर प्रांत में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी जबकि इस घटना में 55 अन्य घायल हो गये ।

अफगानिस्तान में अस्पताल पर आतंकवादियों ने किया हमला, 14 की मौत

आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने जो तस्वीर जारी की है उसके अनुसार अफगानिस्तान सुरक्षा बलों ने अस्पताल से कई बच्चों एवं उनकी मांओं को सुरक्षित निकाल लिया है।

इससे पहले दिन में हिंसा की आंच ने काबुल से आगे भी अन्य स्थानों को अपनी चपेट में ले लिया । इस्लामिक स्टेट के प्रभुत्व वाले नानगरहर प्रांत में एक अंत्येष्टि कार्यक्रम में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट कर कम से कम 21 लोगों की हत्या कर दी जबकि इस घटना में 55 अन्य घायल हो गये ।

पूर्वी खोस्त प्रांत में एक अन्य घटना में एक बाजार में लगाये गये बम के फटने से एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये ।

काबुल में हुये हमले के बाद आसमान में अस्पताल के उपर काले धुयें का गुबार देखा गया ।

आंतरिक मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक एरीन ने कहा कि इमारत से 100 माताओं एवं बच्चों को निकाल लिया गया है।

उन्होंने बताया कि हमले में 15 अन्य घायल हुये हैं जिनमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल हैं । तीन विदेशी नागरिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेशी नागरिकों के बारे में प्रवक्ता ने कोई जानकारी नहीं दी है।

काबुल में हुये इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है, जहां आईएस एवं तालिबान दोनों आतंकवादी संगठन अफगान सैन्य एवं सुरक्षा बलों को निशाना बनाते रहते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).