देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, लश्कर आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 15 सितंबर जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर कश्मीर के बारामूला में उरी इलाके में लश्कर के दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने दोनों की पहचान मीर साहिब बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और स्टेडियम कॉलोनी बारामूला के मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में की है।
प्रवक्ता ने कहा कि उनकी तलाशी के दौरान दो ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल के दो साइलेंसर, पांच चीनी ग्रेनेड तथा 28 कारतूस बरामद किये गये।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे पाकिस्तान में बसे आतंकी आकाओं के कहने पर हथियारों तथा गोला बारूद की सीमापार तस्करी में और इन्हें आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए लश्कर आतंकवादियों को पहुंचाने में शामिल थे।’’
उन्होंने कहा कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

