देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मेंढर/जम्मू, पांच जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शनिवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सुरनकोट के जंगलों में पुलिस और सेना के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान इस ठिकाने का पता चला।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने ठिकाने से तीन हथगोले, एके असॉल्ट राइफल की 14 गोलियां, पिस्तौल की छह गोलियां और अन्य सामग्री बरामद की गईं।
इस बीच, किश्तवाड़ जिले के चतरू के वन क्षेत्र में आतंकवाद रोधी अभियान शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
सुरक्षा बलों ने बुधवार शाम जंगल में छिपे आतंकियों को घेरकर यह अभियान शुरू किया था। इस दौरान कई घंटों तक सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ भी हुई थी, लेकिन वे (आतंकी) अंधेरे, घने जंगल और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर वहां से भाग गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

