एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाकर पाइप बम लगाने के मामले में आतंकवादी 30 साल गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मदुरै में 2011 में तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के दौरान पाइप बम लगाने की कोशिश में शामिल आतंकवादी अबूबकर सिद्दीकी को 30 साल बाद आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | लालकृष्ण आडवाणी को निशाना बनाकर पाइप बम लगाने के मामले में आतंकवादी 30 साल गिरफ्तार

चेन्नई, एक जुलाई तमिलनाडु के मदुरै में 2011 में तत्कालीन उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की रथयात्रा के दौरान पाइप बम लगाने की कोशिश में शामिल आतंकवादी अबूबकर सिद्दीकी को 30 साल बाद आंध्र प्रदेश में उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि सिद्दिकी दक्षिण भारत में हुए कई बम विस्फोटों में शामिल था और उसे तमिलनाडु के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अन्नामय्या जिले में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया ।

पुलिस तीन दशकों से नागोर के सिद्दीकी की तलाश कर रही थी और उसे खोजने वाले के लिए पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई थी। पुलिस ने यहां एक बयान में कहा कि 60 वर्षीय सिद्दीकी के साथ तिरुनेलवेली के एक अन्य भगोड़े मोहम्मद अली उर्फ ​​यूनुस उर्फ ​​मंसूर को भी गिरफ्तार किया गया है।

बयान में कहा गया, ‘‘वे कई बम विस्फोटों और सांप्रदायिक हत्याओं में शामिल थे और तीन दशकों से पुलिस की पकड़ से बचते रहे थे।’’

उन्हें एक गुप्त सूचना के आधार पर और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सहायता से गिरफ्तार किया गया, जो लंबे समय से आतंकवादियों पर नजर रख रही थीं।

अबूबकर कई चर्चित आतंकवादी मामलों में आरोपी है, जिनमें 1995 में चिंताद्रिपेट स्थित हिंदू मुन्नानी के कार्यालय में हुआ बम विस्फोट, उसी वर्ष नागौर में हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टी मुथुकृष्णन के लिए जानलेवा साबित हुए संबंधित पार्सल बम विस्फोट तथा 1999 में एग्मोर स्थित चेन्नई पुलिस आयुक्त कार्यालय और तिरुचिरापल्ली, कोयंबटूर तथा केरल समेत छह अन्य स्थानों पर बम लगाने का मामला शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 11:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).