देश की खबरें | कभी अमेरिका दौरे पर आतंकवाद पर चर्चा होती थी, मोदी ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री अमेरिका दौरों के दौरान आतंकवाद पर चर्चा करते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे में अंतरिक्ष, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और तकनीकी सहायता संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

जयपुर, 29 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पूर्व में प्रधानमंत्री अमेरिका दौरों के दौरान आतंकवाद पर चर्चा करते थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने हालिया अमेरिकी दौरे में अंतरिक्ष, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और तकनीकी सहायता संबंधी समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

उन्होंने राजस्थान के भरतपुर में एक रैली में अपने संबोधन के दौरान यह भी कहा कि अब जब भारत की बात होती है तो कोई भी भारत को पाकिस्तान से जोड़कर बात नहीं करता।

नड्डा ने कहा, ‘‘ 2014 से पहले जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री अमेरिका जाते थे तो वह किन मुद्दों पर चर्चा करते थे.. आतंकवाद, सीमा पार आतंकवाद, पाकिस्तान.... । लेकिन अब ऐसा नहीं है। हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिका गये थे.. अमेरिका और भारत के रिश्ते ने नई ऊचांईयां हासिल की हैं और हमारे बीच अंतरिक्ष, क्रायोजेनिक इंजन, एफडीआई, और तकनीकी सहायता एक दूसरे को देने का समझौता हुआ है।’’

वह यहां भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने आये थे।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आज अगर भारत की चर्चा होती है तो कोई भी भारत को पाकिस्तान से जोड़कर बात नहीं करता। मोदी के नेतृत्व में हमने देश को सुरक्षित रखने की क्षमता हासिल कर ली है।’’

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में पार्टी ही परिवार है। भाजपा ने वंशवाद और वोट बैंक की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा ‘‘अब राजनीतिक दल जहां परिवार की पार्टी बन कर रह गए हैं, वहीं भाजपा में पार्टी ही परिवार है।’’

नड्डा ने जब भरतपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया तब पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे।

इससे पहले, राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने भरतपुर में संवाददाताओं से कहा ‘‘समान नागरिक संहिता आज की जरूरत है। इस पर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा। सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\