देश की खबरें | आतंकवाद मामला : महाराष्ट्र एटीएस ने एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र पुलिस के आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।
मुंबई, 30 सितंबर महाराष्ट्र पुलिस के आंतकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बृहस्पतिवार को एक पुलिस अधिकारी ने दी।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस ने हाल में छह लोगों को गिरफ्तार करने के साथ पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था जिसके बाद महाराष्ट्र एटीएस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में गैर कानूनी गतिविधि अधिनियम (यूएपीए) की धारा-18 के तहत दर्ज मामले में महाराष्ट्र से एटीएस द्वारा की गई यह तीसरी गिरफ्तारी है।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध की पहचान मुंबई के बांद्रा इलाके के खेरवाड़ी निवासी इरफान रहमत अली शेख के तौर पर की गई है जो दर्जी का काम करता है और उसे बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया।
अधिकारी ने बताया कि उसके पास सें अपराध में संलिप्तता का संकेत करने वाले कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि इरफान का नाम इस महीने की शुरुआत में एटीएस द्वारा हिरासत में लिए गए जाकिर हुसैन शेख और रिजवान मोमिन से हुई पूछताछ के दौरान सामने आया।
अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल द्वारा छह संदिग्धों की गिरफ्तारी के साथ आंतकी मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ करने के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने यूएपीए के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया जो कथित तौर पर देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकी हमले की योजना बना रहे थे।
मामले में गिरफ्तार छह संदिग्धों में एक जान मोहम्मद शेख मुंबई के धारावी का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एटीएस ने भारत के बाहर रह रहे एंटनी उर्फ अनवर उर्फ अनस और मुंबई के जोगेश्वरी निवासी जाकिर हुसैन शेख के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया।
अधिकारी ने बताया कि शेख के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था और इस महीने की शुरुआत में उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उससे पूछताछ के दौरान रिजवान मोमिन का नाम सामने आया। इसके बाद एटीएस ने मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे से मोमिन को गिरफ्तार किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

