विदेश की खबरें | आतंक से जुड़ी हैं मानवीयता कर्मियों के खिलाफ हिंसा, जवाबदेही के अभाव की समस्याएं: भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के साथ दो समस्याएं जुड़ी हैं, मानवीय कार्यों में संलग्न अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और मानवीयता कानून का उल्लंघन करने के पीछे जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और उन पर प्रतिबंध लगाने का अभाव। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवीय कार्रवाई का इस्तेमाल देशों की क्षेत्रीय अखंडता को कमतर करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र, 16 जुलाई विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद के साथ दो समस्याएं जुड़ी हैं, मानवीय कार्यों में संलग्न अधिकारियों के खिलाफ हिंसा और मानवीयता कानून का उल्लंघन करने के पीछे जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराने और उन पर प्रतिबंध लगाने का अभाव। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवीय कार्रवाई का इस्तेमाल देशों की क्षेत्रीय अखंडता को कमतर करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

श्रृंगला ने संरा सुरक्षा परिषद में ‘सशस्त्र संघर्षों में नागरिकों की रक्षा: मानवीयता की रक्षा’’ पर ब्रीफिंग में शुक्रवार को ये कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘दुनियाभर में मानवीय हालातों की जटिल प्रकृति को देखते हुए आज परिषद को तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।’’

श्रृंगला ने कहा कि ‘‘आतंकवाद मानवीयता कर्मियों के खिलाफ हमले और जवाबदेही के अभाव जैसी दो समस्याओं को और जोड़ता है। नई और उभरती प्रौद्योगिकियों की पहुंच से आतंकवादी समूहों की चिकित्सा और मानवीय एजेंसियों तक सुरक्षित एवं निर्बाध पहुंच समेत मानवीय कार्रवाई को अवरूद्ध करने की क्षमताएं बढ़ी हैं। आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की जरूरत है।’’

श्रृंगला इस महीने फ्रांस की अध्यक्षता के तहत सुरक्षा परिषद में उच्च स्तरीय बैठकों में हिस्सा लेने के लिए 14 से 16 जुलाई तक न्यूयॉर्क के आधिकारिक दौरे पर हैं। श्रृंगला का दौरा ऐसे वक्त में हो रहा है जब भारत अगस्त महीने के लिए 15 राष्ट्र वाली शक्तिशाली सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीयता कानून के गंभीर उल्लंघनों के दोषी व्यक्तियों और प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगाना उल्लंघनों को रोकने के लिए परिषद के पास एक प्रभावी हथियार होगा। श्रृंगला ने कहा, ‘‘लेकिन हमारा मानना है कि ऐसे कदमों को व्यापक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिलना चाहिए अन्यथा मानवीय संकट और गहरा जाएगा तथा मानवतावाद के लिए अवसर कम होते जाएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\