देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में गैस रिसाव से दसियों मजदूर बीमार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के विशाखापत्तनम के निकट विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थित एक परिधान इकाई में काम करने वाले दसियों कामगार शुक्रवार को कथित तौर पर अमोनियम गैस रिसाव के कारण बीमार हो गए। हालांकि, किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं है।

विशाखापत्तनम, तीन जून तमिलनाडु के विशाखापत्तनम के निकट विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) में स्थित एक परिधान इकाई में काम करने वाले दसियों कामगार शुक्रवार को कथित तौर पर अमोनियम गैस रिसाव के कारण बीमार हो गए। हालांकि, किसी की मृत्यु होने की सूचना नहीं है।

इन कामगारों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं।

अच्युतापुरम स्थित आंध्र प्रदेश औद्योगिक बुनियादी संरचना निगम (एपीआईआईसी) नामक एसईजेड के बाहर स्थित पोरस लेबोरेट्रीज से गैस लीक होने की आशंका थी, लेकिन इसका असर एसईजेड के भीतर स्थित परिधान इकाई में महसूस किया गया, जहां महिलाएं आंख में जलन और उल्टी की शिकायत के बाद तुरंत बेहोश होकर गिर गईं।

उन सभी को पहले तो एसईजेड में स्थित स्वास्थ्य केंद्र और उसके बाद उन्हें अनकापल्ली और विशाखापत्तनम के अस्पताल ले जाया गया।

राज्य के उद्योग मंत्री गुडीवाड़ा अमरनाथ ने कहा कि किसी की जान नहीं गई है, लेकिन गैस रिसाव के कारण कई श्रमिक बीमार हो गए।

एपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी प्रयोगशाला परिसर पहुंचे और इंजीनियरों के साथ गैस रिसाव की जांच की।

अमरनाथ ने कहा, “हम गैस रिसाव के कारणों की जांच कर रहे हैं। मैंने घटना की रिपोर्ट मांगी है। स्थिति अब नियंत्रण में है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\