एजेंसी न्यूज

इंग्लैंड में बुधवार से खुल सकते हैं टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स

जिम और तरणताल अब भी बंद रहेंगे हालांकि समुद्र या झीलों में तैराकी की अनुमति दी जाएगी।

इंग्लैंड में बुधवार से खुल सकते हैं टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स

ब्रिटेन में मार्च में कोरोना वायरस प्रकोप को रोकने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन घोषित किया गया था और तब खेल स्थलों को भी बंद करने का आदेश दिया गया था।

जिम और तरणताल अब भी बंद रहेंगे हालांकि समुद्र या झीलों में तैराकी की अनुमति दी जाएगी।

स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड टेनिस कोर्ट और गोल्फ कोर्स खोलने पर अपना रुख तय कर सकते हैं और उनके प्रशासन ने पहले ही संकेत दे दिये हैं लॉकडाउन का आगे भी सख्ती से पालन किया जाएगा।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने रविवार को कहा, ‘‘लोग केवल अपने घर के सदस्यों के साथ ही खेल सकते हैं। ’’

जानसन ने हालांकि इसके संकेत नहीं दिये कि प्रीमियर लीग सहित पेशेवर खेलों की वापसी कब हो सकती है। पेशेवर खेल प्रतियोगिताएं भी मार्च से ठप्प पड़ी हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).