एजेंसी न्यूज

तेंदुलकर, कोहली ने गैस रिसाव त्रासदी पर दुख जताया

तेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ वाइजेग से आ रही तस्वीरें दिल दिलाने वाली है । गैस रिसाव से प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना ।’’

तेंदुलकर, कोहली ने गैस रिसाव त्रासदी पर दुख जताया
जमात

विशाखापत्तनम, सात मई चैम्पियन क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली से लेकर फिल्म जगत ने यहां हुए गैस रिसाव हादसे पर दुख व्यक्त किया है । इस हादसे में 11 लोग मारे गए और सैकड़ों बीमार हो गए हैं ।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ वाइजेग से आ रही तस्वीरें दिल दिलाने वाली है । गैस रिसाव से प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना ।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया ,‘‘ वाइजेग गैस रिसाव में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी संवेदना । सभी प्रभावित लोगों के लिये प्रार्थना ।’’

ओलंपिक रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कहा कि गैस रिसाव की तस्वीरें देखकर बहुत दुख हुआ है ।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ मेरी प्रार्थनायें वाइजेग के लोगों के साथ हैं ।’’

बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा ,‘‘ वाइजेग गैस रिसाव के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं । जिन्होंने अपनी जिंदगी गंवा दी, उनके लिये बहुत दुखी हूं । उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना ।’’

ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने लिखा ,‘‘ बेहद मार्मिक त्रासदी । ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रभावित परिवारों को शक्ति दे ।’’

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज मिताली रात ने कहा ,‘‘ वाइजेग गैस रिसाव की त्रासद और दुर्भाग्यपूर्ण खबर । अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति संवेदना और जो प्रभावित हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना ।’’

आईपीएल टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने भी दुर्घटना पर दुख जताया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2020 08:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).