एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेंदुलकर ने कोविड मरीजों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कोविड-19 मरीज के लिए आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए।

देश की खबरें | तेंदुलकर ने कोविड मरीजों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए

` नयी दिल्ली, 29 अप्रैल महान क्रिकेट सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कोविड-19 मरीज के लिए आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदन के इरादे से एक करोड़ रुपये दान दिए।

तेंदुलकर ने उस समय यह राशि दान दी है जब देश इस महामारी से बुरी तरह जूझ रहा है।

भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और बुधवार को एक दिन में सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 नए संक्रमित मामले सामने आए।

इस संकट से देश की स्वास्थ्य प्रणाली भी जूझ रही है और संक्रमितों के लिए आक्सीजन और महत्वपूर्ण दवाइयों की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

आक्सीजन कनसंट्रेटर्स मशीन आयात करने और इसे जरूरतमंद अस्पतालों में दान करने के लिए दिल्ली-एनसीआर स्थित कारोबारियों की कोष जुटाने की पहल मिशल आक्सीजन ने बयान में कहा, ‘‘उनका (तेंदुलकर का) मिशन आक्सीजन को दान दिल हो छूने वाला है जो जरूरत के समय देश भर के अस्पतालों के लिए जीवन रक्षक आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदने और मुहैया कराने के लिए काम कर रहा है।’’

इस घातक संक्रमण के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्वयं भी अस्पताल में कुछ समय बिताने वाले मुंबई के 48 साल के तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए इस पहल की सराहना की।

तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘कोविड की दूसरी लहर ने हमारी स्वास्थ्य प्रणाली को बेहद दबाव में डाल दिया है। कोविड के गंभीर मरीजों को बड़ी संख्या में आक्सीजन मुहैया कराना समय की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह दिल को छूने वाला है कि कैसे लोग इस समय मदद के लिए आगे आ रहे हैं। 250 से अधिक युवा कारोबारियों के समूह ने आक्सीजन कनसंट्रेटर्स खरीदने और इसे देश भर के अस्पतालों को दान में देने के इरादे से कोष जुटाने के लिए मिशन आक्सीजन शुरू किया है।’’

तेंदुलकर ने कहा कि जब वह पात्र होंगे तो प्लाज्मा भी देंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2021 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).