देश की खबरें | जींद में दस कौए मरे मिले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद जिले में दस कौओं की संदिग्ध मौत हो गयी । इसकी सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग तथा पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मृत कौओं के सैंपल लिए गये जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जींद, सात जनवरी हरियाणा के जींद जिले में दस कौओं की संदिग्ध मौत हो गयी । इसकी सूचना मिलते ही वन्य प्राणी विभाग तथा पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मृत कौओं के सैंपल लिए गये जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

वन्य प्राणी विभाग के निरीक्षक मनबीर सिंह ने बताया कि गांव कलौदा कलां में दस कौए मृत पाए गए थे, जिनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्होने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही कौओं की मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि जो कौए मृत मिले थे सैंपल लेने के बाद उन्हें चूने के साथ दफना दिया गया है। उन्होंने आशंका जतायी कि खेतों में किए गए कीटनाशक के छिड़काव या ठंड से भी कौओं की मौत हो सकती है।

उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\