पैदल घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए राजमार्गों पर स्थापित किए गए अस्थायी राहत शिविर
अधिकारियों के अनुसार जिले में विभिन्न राजमार्गों के पास कम से कम 39 राहत शिविर बनाए गए हैं। ये मार्ग नासिक, अहमदनगर, सातारा और सोलापुर जैसे अन्य स्थानों की ओर जाते हैं।
पुणे, 13 मई पुणे जिला प्रशासन ने कई गांवों के साथ मिलकर राजमार्गों पर अस्थायी राहत शिविरों बनाए हैं उससे अपने गृह निवास लौट रहे प्रवासी मजदूरों को काफी मदद मिल रही है।
अधिकारियों के अनुसार जिले में विभिन्न राजमार्गों के पास कम से कम 39 राहत शिविर बनाए गए हैं। ये मार्ग नासिक, अहमदनगर, सातारा और सोलापुर जैसे अन्य स्थानों की ओर जाते हैं।
उन्होंने बताया कि इस मार्गों पर आने वाले प्रवासी मजदूरों को इन राहत शिविरों से काफी मदद मिल रही है, क्योंकि लंबे रास्तों पर उन्हें यहां पानी, खाना मुहैया कराया जाता है। वहीं उनके आगे जाने का इंतजाम करने तक वे वहां आराम भी कर सकते हैं।
जिला ग्रामीण विकास योजना (डीआरडीएस) के परियोजना निदेशक संभाजी लंगौर ने बताया कि जिले के प्रमुख राजमार्गों और सड़कों पर 39 राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ स्थानीय ग्राम पंचायत और एनजीओ की मदद से उन प्रवासी मजदूरों के लिए हमने बसों का इंतजाम किया है, जो पैदल अपने घर लौट रहे हैं। ’’
अधिकतर जगह राजमार्गों पर बारात घरों में इनो रहने का इंतजाम किया गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक करीब चार हजार प्रवासी मजदूरों को राहत शिविरों में पनाह दी गई है।
इस बीच, औरंगाबाद से मिली एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक परियोजनाओं के लिए ‘‘महा परमिट’’ प्रदान करेगी, जिसमें एक संयंत्र स्थापित करने के लिए आवश्यक सभी प्रकार की अनुमतियां शामिल हैं।
मंत्री ने कहा कि इससे कारखाना शुरू करने के लिए आवश्यक विभिन्न परमिट प्राप्त करने में लगने वाला समय बचेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के कारण कई कम्पनियां चीन से निकल रही हैं और हम ऐसी सभी गतिविधियों पर करीबी नजर बनाए हैं। राज्य सरकार ने एक ‘‘महा परमिट’’ देने का फैसला किया जिससे की औद्योगिक इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया सरल हो सके।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

