विदेश की खबरें | जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर लगी अस्थायी रोक अगले सप्ताह हटने की संभावना : फाउची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खून के थक्के जमने की कुछ रिपोर्ट आने के बाद इस टीके के इस्तेमाल पर हाल ही में अस्थायी रोक लगा दी गई थी, लेकिन संभवत: व्यापक चेतावनी के साथ टीकाकरण में इसका उपयोग फिर से शुरू किया जा सकता है।

खून के थक्के जमने की कुछ रिपोर्ट आने के बाद इस टीके के इस्तेमाल पर हाल ही में अस्थायी रोक लगा दी गई थी, लेकिन संभवत: व्यापक चेतावनी के साथ टीकाकरण में इसका उपयोग फिर से शुरू किया जा सकता है।

डॉ एंथनी फॉउची ने सिलसिलेवार साक्षात्कारों में कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि शुक्रवार को जब जॉनसन एंड जॉनसन के टीके पर चर्चा के लिए रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के सलाहकारों की बैठक होगी, तब इस बारे में कोई ना कोई फैसला ले लिया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘शुक्रवार को इसका कोई ना कोई समाधान नहीं निकलने पर मुझे बहुत आश्चर्य होगा। ’’

डॉ एंथनी, राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार हैं।

उनका मानना है कि संघीय विनियामक इस टीके को कुछ खास तरह की पाबंदियों के साथ वापस टीकाकरण अभियान में शामिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये पाबंदियां उम्र या लैंगिक आधार पर हो सकती हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\