UP Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से टेंपो पलटा, चार की मौत और आठ घायल
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो पलट गया जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बलिया (उप्र), 29 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रविवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक टेंपो पलट गया जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस अधीक्षक(एसपी) एस आनंद ने बताया कि घटना के समय टेंपो चिलकहर गांव के पास खड़ा था और तभी एक अन्य अज्ञात वाहन उससे जा टकराया. टेंपो में 12 लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : Kolkata: पानी की बोतल खरीदने को लेकर दुकानदार से हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत
इसके अलावा घायलों में से चार की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ले जाया गया है. उन्होंने बताया कि सभी मऊ जिले से रसोइया का काम करने आए हुए थे और एक गांव में शादी समारोह में अपना काम पूरा करने के बाद लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

