देश की खबरें | राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर दिल्ली में सजाए गए मंदिर, विशेष पूजा का आयोजन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के मंदिरों को रंग-बिरंगे प्रकाश और भगवा झंडों से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच अगस्त अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बुधवार को दिल्ली के मंदिरों को रंग-बिरंगे प्रकाश और भगवा झंडों से सजाया गया तथा श्रद्धालुओं ने ‘‘जय श्री राम’’ के नारे लगाए।

छतरपुर मंदिर के प्रशासक किशोर चावला ने बताया कि श्रद्धालुओं ने सुबह की पूजा संपन्न होते ही करीब छह बजे मंदिर में आना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़े | Siddaramaiah Health Update: कोरोना पॉजिटिव कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया की हालत सुधरी.

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले तीन घंटे से लगातार पूजा चल रही है। ‘राम दरबार’ सजाया गया है। ‘शिला’ की प्रतिकृति बनाई गई है और अन्य सामग्री के साथ इसे अयोध्या भेजा जाएगा।’’

मंदिर प्रशासक ने कहा कि 32 पंडितों ने भजनों और ढोलकों एवं डफलियों की थाप के बीच विशेष पूजा की।

यह भी पढ़े | दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर शिलान्यास के बाद केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने मिठाई बांटकर किया अपनी खुशी का इजहार: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चावला ने बताया कि कोविड-19 संबंधी प्रतिबंधों के कारण सीमित लोगों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी गई।

छतरपुर निवासी 57 वर्षीय अलंकार यादव ने कहा, ‘‘यह सपना साकार होने जैसा है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे यह दिन देखने का मौका मिला।’’

बारिश के बीच मंदिर में ‘राम लला’ के दर्शन करने आई अनुकृति बंसल ने कहा, ‘‘मैं इसे टेलीविजन पर देख सकती थी, लेकिन मैंने यहां आकर सुंदरकांड का पाठ करने का फैसला किया।’’

करोल बाग के झंडेवालान मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे ही पहुंचना शुरू कर दिया।

मंदिर के प्रबंधक विनोद गांधी ने बताया कि पूरे परिसर को रंग बिरंगे प्रकाश से सजाया गया है और पिछले 24 घंटे से रामायण का पाठ जारी है।

पूजा के बाद मंदिर कर्मी प्रसाद वितरित करेंगे।

मंदिर के कर्मियों ने बताया कि शाम को मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और पटाखे चलाए जाएंगे।

मध्य दिल्ली स्थित बिरला मंदिर के विनोद मिश्रा ने कहा कि मंदिर ने अपनी मिट्टी अयोध्या भिजवाई है जिसे राम मंदिर के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा की, लगातार राम भजन गाए और कीर्तन किया।

मिश्रा ने कहा कि प्रशासन ने कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार लोगों को बड़ी संख्या में एकत्र होने की अनुमति नहीं दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\