एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्से में तापमान 40 डिग्री के पार, एक जून तक लू चलने की आशंका नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की आशंका नहीं है।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्से में तापमान 40 डिग्री के पार, एक जून तक लू चलने की आशंका नहीं
Corona

नयी दिल्ली, 26 मई दिल्ली के कुछ हिस्सों में बुधवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि अगले चार से पांच दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने की आशंका नहीं है।

शहर के तापमान का हाल बताने वाले आईएमडी के सफदरजंग वेधशाला में 39.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

पालम, जफरपुर, मंगेशपुर, नजफगढ़ और पीतमपुरा में क्रमश: 40.6 डिग्री, 40.9 डिग्री, 41.2 डिग्री, 41.8 डिग्री और 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा कि एक जून तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है, जिसका मतलब है कि इस अवधि में लू चलने की आशंका नहीं है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2014 के बाद पहली बार ऐसा होगा कि मानसून पूर्व की अवधि में लू का रिकार्ड दर्ज नहीं होगा।

सबसे पहले पांच पश्चिमी विक्षोभ और फिर चक्रवात ‘ताउते’ के कारण तापमान नियंत्रित रहा।

मैदानी इलाके में 40 डिग्री से अधिकतम तापमान होने और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक होने पर पर लू की घोषणा की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2021 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).