देश की खबरें | ओडिशा में अगले तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में अगले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 25 मार्च ओडिशा में अगले तीन दिनों में तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। मौसम कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मौसम कार्यालय ने बताया कि अधिकतम तापमान दो-चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा जबकि न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी।
मौसम कार्यालय के अनुसार इसके बाद राज्य में तापमान में और बदलाव नहीं होगा।
बीते 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी ओडिशा का बोलंगीर सबसे गर्म इलाका रहा जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद टिटलागढ़ में पारा 38.2 डिग्री, मलकानगिरी में 38 डिग्री और बारीपदा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कटक शहर में यह 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश से दक्षिणपूर्व असम तक फैले कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव के कारण अगले 24 घंट में सुंदरगढ़, क्योंझर, मयूरभंज, बालासोर और भद्रक जिलों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

