एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नयी दिल्ली, 17 अगस्त राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पारा कुछ डिग्री चढ़ गया और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 82 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।

सोमवार शाम को मौसम विज्ञानी ने मंगलवार को एक और गर्म दिन रहने का अनुमान जताया था और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2021 09:34 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).