देश की खबरें | तापमान के रिकॉर्ड टूटे, खाद्य असुरक्षा बढ़ी: जाबेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कॉप-28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने शुक्रवार को चिंता व्यक्त की है कि 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने संबंधी उनके आह्वान को अभी तक जी20 के निष्कर्षों में जगह नहीं मिली है।

चेन्नई, 28 जुलाई कॉप-28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने शुक्रवार को चिंता व्यक्त की है कि 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने संबंधी उनके आह्वान को अभी तक जी20 के निष्कर्षों में जगह नहीं मिली है।

जाबेर ने गोवा में पिछले सप्ताह हुई बैठक में यह आह्वान किया था।

कॉप-28 या संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक एक्सपो सिटी, दुबई में किया जायेगा।

अल जाबेर ने यहां चौथी जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा, ‘‘एक समूह के रूप में, जी-20 विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत और विश्व के 80 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। आप जो निर्णय लेते हैं उसका हर किसी के लिए, हर जगह के नतीजों पर बहुत व्यापक प्रभाव पड़ेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जी-20 के पास नेतृत्व दिखाने के लिए अभी भी समय है और मैं आप सभी से इस महत्वपूर्ण दशक में वैश्विक जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए अपने नेताओं के साथ काम करने का आह्वान कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि कई संकेतक गलत दिशा में जा रहे हैं। जाबेर ने कहा, ‘‘तापमान के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं, इस महीने को आधिकारिक तौर पर इतिहास में सबसे गर्म महीने के रूप में दर्ज किया गया है। हम जैव विविधता खो रहे हैं। कृषि भूमि का क्षरण हो रहा है और खाद्य असुरक्षा बढ़ रही है।’’

उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को लचीलापन बनाने के लिए सभी जी-20 देशों को इसमें भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया।

अपनी यात्रा के दौरान, अल जाबेर ने कॉप-28 की राह पर आम सहमति बनाने के लिए प्रमुख पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों के साथ रणनीतिक द्विपक्षीय बैठकें कीं।

उन्होंने जापान के पर्यावरण मंत्री अकिहिरो निशिमुरा, ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मरीना सिल्वा, जलवायु के लिए अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी, अंतरराष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए जर्मनी के विशेष प्रतिनिधि जेनिफर मॉर्गन और भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड