देश की खबरें | कश्मीर में तापमान में गिरावट, श्रीनगर में पारा शून्य के नीचे 3.3 डिग्री पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 24 जनवरी कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने महीने के अंत तक मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान लगाया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में बृहस्पतिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बृहस्पतिवार की रात के तापमान से दो डिग्री सेल्सियस कम था।
दक्षिण कश्मीर की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछली रात शून्य से नीचे 5.6 डिग्री सेल्सियस था।
गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो एक रात पहले की तुलना में एक डिग्री अधिक है।
काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस, पांपोर के कोनिबल में शून्य से नीचे 5 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में शून्य से नीचे चार डिग्री सेल्सियस और कोकेरनाग में शून्य से नीचे 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कश्मीर में इस समय 'चिल्लई-कलां' का दौर चल रहा है, जो 21 दिसंबर से शुरू होता है और 30 जनवरी को समाप्त होता है। इस दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और पारा काफी गिर जाता है।
'चिल्लई-कलां' के बाद 20 दिन का 'चिल्लई-खुर्द' (हल्की ठंड) और फिर 10 दिन का 'चिल्लई-बच्चा' (नरम ठंड) होता है।
मौसम विभाग ने कहा कि 29 जनवरी तक बादल छाए रहने की संभावना है। 29 जनवरी की रात या 30 जनवरी की सुबह के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात होने की संभावना है जिसके बाद मौसम आंशिक रूप से सामान्य तौर पर बना रहेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 06:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

