एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के 12 में से आठ मौसम केंद्रों पर तापमान 43 डिग्री के पार, लू से जल्द राहत के आसार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और क्षेत्र के 12 में से आठ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के 12 में से आठ मौसम केंद्रों पर तापमान 43 डिग्री के पार, लू से जल्द राहत के आसार

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मंगलवार को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा और क्षेत्र के 12 में से आठ मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स मौसम केंद्र में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह मौसम का अब तक का उच्चतम तापमान है। शहर में 11 अप्रैल को भी अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

राष्ट्रीय राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर 31 प्रतिशत से 17 प्रतिशत के बीच रहा।

दिल्ली में सात दिन से लू का प्रकोप जारी है। आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ, हवा की स्थिति और इस क्षेत्र में बादल छाए रहने के कारण आगे लू का प्रकोप कम होने का अनुमान जताया है।

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 22 अप्रैल तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने और 19 व 20 अप्रैल को (25-35 किमी प्रति घंटे की गति से) हवाएं चलने का अनुमान है।

‘स्काईमेट वेदर’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 21 और 22 अप्रैल के आसपास गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिसके चलते कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में रात आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 10:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).